BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सशक्त’ ऐप से वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की पांच गाड़ियां बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस की डिजिटल पहल ‘सशक्त’ (Sashakt) मोबाइल ऐप ने वाहन चोरों पर बड़ी कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई है। सरकंडा पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 14 जून 2026 को विवेकानंद नगर मोपका निवासी कमलेश चंद्राकर ने अपनी एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BN 1325) चोरी होने की रिपोर्ट थाना सरकंडा में दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने मोपका निवासी सुजल दर्वे उर्फ रिंकू और सुरेन्द्र भुनेश्वर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान संदिग्धों के पास मिली एक्टिवा को ‘सशक्त’ ऐप में जांचा गया, जिसमें वाहन चोरी का निकला। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने वर्ष 2025 और 2026 के दौरान की गई कई वाहन चोरियों का खुलासा किया।

पांच चोरी की गाड़ियां बरामद……..

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल पांच दोपहिया वाहन बरामद किए, जिनमें एक एक्टिवा, दो अन्य स्कूटियां, एक स्प्लेंडर और एक यामाहा मोटरसाइकिल शामिल हैं। आरोपियों ने चोरी के वाहन बेहद कम कीमत पर अलग-अलग लोगों को बेचने की बात भी कबूल की है।

‘सशक्त’ ऐप बना पुलिस की ताकत…..

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ‘सशक्त’ मोबाइल ऐप की मदद से संदिग्ध वाहनों का तत्काल सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा नागरिकों से मिलने वाली गुप्त सूचनाओं पर भी त्वरित कार्रवाई संभव हो रही है, जिससे अपराधियों तक पहुंचने में सफलता मिल रही है।

खरीदारों पर भी होगी कार्रवाई……..

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चोरी का सामान खरीदने वाले भी कानून की नजर में समान रूप से दोषी हैं। बिना वैध दस्तावेजों के सस्ते दाम पर वाहन या अन्य सामान खरीदने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में चोरी का माल खरीदने वाले अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...