BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; भाजयुमो सीपत मंडल की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न; तकनीक से संगठन मजबूत करने का दिया संदेश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और डिजिटल माध्यमों से जोड़कर उनकी वैचारिक एवं संगठनात्मक क्षमता को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में डीएलपी की बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका आयुषी पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी तथा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी तुषार चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली, वैचारिक प्रशिक्षण और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष वैभव तंबोली सहित जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...