BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सुने कोठा से 19 बकरा-बकरी चोरी का खुलासा: छह आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये और स्कॉर्पियो वाहन जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर पुलिस और साइबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बकरा-बकरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बिक्री से प्राप्त 1.50 लाख रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम चकराभाठा निवासी समन सिंह पैकरा ने 21 जून 2026 को थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके बकरी कोठा की ईंट की दीवार तोड़कर चार बकरे और 15 बकरियां चोरी कर ली थीं। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान रतनपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्कॉर्पियो वाहन से गांव-गांव जाकर खेत समतलीकरण का काम मांगने के बहाने घूमते थे। इसी दौरान वे बकरा-बकरी की रेकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि चकराभाठा से चोरी किए गए 19 बकरा-बकरियों को 1.75 लाख रुपये में बेच दिया था, जिसमें से 25 हजार रुपये खर्च कर चुके थे। पुलिस ने उनके कब्जे से शेष 1.50 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू खान, अमूर खान, अमीन खान, हबीम खान, शाहरुख खान तथा मोहम्मद अछछन शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के निवासी हैं और वर्तमान में रतनपुर क्षेत्र में रह रहे थे। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, सैय्यद अकबर अली, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी तथा साइबर सेल बिलासपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...