BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान…नाबालिग चालक पर उठे सवाल, अवैध रेत परिवहन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलगहना क्षेत्र के रतखंडी गांव में शनिवार को रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को कथित रूप से नाबालिग द्वारा चलाए जाने और क्षेत्र में जारी अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, रतखंडी निवासी किसान जयलाल पटेल का 13 वर्षीय पुत्र अभय पटेल शनिवार को गांव में खेल रहा था। इसी दौरान रेत से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल अभय को तत्काल कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के समय ट्रैक्टर एक नाबालिग चला रहा था, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उनका यह भी दावा है कि ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस को किसी अन्य व्यक्ति का नाम चालक के रूप में बताया है, जिससे जांच प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार, रतखंडी घाट से लगातार हो रहे रेत परिवहन के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। तीन दिन पहले भी रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हुए थे, जिनका उपचार सिम्स अस्पताल में कराया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन धड़ल्ले से जारी है। भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही से आम लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। लोगों ने पुलिस और खनिज विभाग से अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने तथा हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...