BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मदनपुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध गोदाम से डीएपी-पोटाश जब्त, खाद बिक्री पर लगी रोक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही कृषि विभाग ने उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को विकासखंड बिल्हा के ग्राम मदनपुर स्थित एक खाद बिक्री केंद्र और उससे जुड़े अवैध गोदाम पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में उर्वरक जब्त किए गए तथा दुकान की खाद बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। कृषि विभाग की टीम ने ग्राम मदनपुर में राघवेंद्र देवांगन के खाद विक्रय प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि संचालक द्वारा बिना पास मशीन और आवश्यक आईडी प्राप्त किए कुछ जैविक खादों का भंडारण किया गया था। इसके अलावा रानीगांव स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में उर्वरकों का अवैध भंडारण किया गया था। निरीक्षण में गोदाम से 40 बोरी डीएपी, 44 बोरी पोटाश, 7 बोरी एनपीके और 19 बोरी बायो डीएपी का भंडारण पाया गया। यह गोदाम कोटा विकासखंड क्षेत्र में स्थित है और संबंधित लाइसेंस में दर्ज नहीं होने के कारण अवैध पाया गया। कार्रवाई के तहत कोटा विकासखंड के कृषि निरीक्षक पी.के. अनंत ने गोदाम में रखे उर्वरकों की जब्ती की कार्रवाई की। वहीं, विकासखंड बिल्हा के कृषि निरीक्षक आर.एस. गौतम ने दुकान में उपलब्ध खाद की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। जांच के दौरान उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कई अनियमितताएं भी पाई गईं। इसके चलते संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में लाइसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बलराम पैंकरा और श्रीमती मनीषा कंवर भी उपस्थित रहीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल...