BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; शादी समारोह में शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद: युवक का कान दांत से काटकर किया अलग; आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में एक शादी समारोह के दौरान शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक का कान दांत से काटकर अलग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनिकेश पाटले (26 वर्ष), निवासी धनगवां, चौकी मल्हार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जून 2026 को वह भारत पाटले के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद मोहित कुर्रे ने उससे शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। प्रार्थी के रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी मोहित कुर्रे ने मनिकेश के साथ मारपीट की और हैवानियत की हद पार करते हुए उसके कान को दांत से काटकर अलग कर दिया। घटना के बाद घायल युवक ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और अगले दिन सुबह चौकी मल्हार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित कुर्रे (43 वर्ष), पिता रामप्रसाद कुर्रे, निवासी किसान परसदा, थाना मस्तूरी, को ग्राम धनगवां से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प...