BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस ने किया उड़ीसा के अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़: महिलाओं को निशाना बनाकर देते थे लूट की घटनाओं को अंजाम; तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले उड़ीसा के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई तीन वारदातों का खुलासा करते हुए घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को थाना तोरवा क्षेत्र के शिवधाम कॉलोनी की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह करीब छह बजे घर के बाहर साफ-सफाई के दौरान स्कूटी सवार तीन अज्ञात बदमाश उसके गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण में बिना नंबर की नीले रंग की स्कूटी में सवार संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। इसी बीच थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में भी एक महिला से मारपीट कर सोने की चैन लूटने की घटना सामने आई। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों के हुलिए और घटनाक्रम का तुलनात्मक विश्लेषण करने पर स्पष्ट हुआ कि वारदातों को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया था। जांच के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने गणेश नगर, सिरगिट्टी में दबिश देकर नवीन साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने उड़ीसा निवासी अपने साथियों को बिलासपुर बुलाकर अपने घर में ठहराया था और सभी मिलकर चैन स्नैचिंग तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने थाना तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर तीन चैन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। विवेचना में यह भी सामने आया कि गिरोह उड़ीसा से विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं को निशाना बनाता था और संगठित तरीके से चैन स्नैचिंग, झपटमारी एवं लूट की घटनाएं करता था। मामले में संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराएं जोड़कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में शिव सिंह (28), शक्ति प्रसाद (20), नवीन साहू (32), प्रमोद सिंह (30), अतुल मुंडा (18) और बसंता खड़िया (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की स्कूटी जब्त की है। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि उनके मोहल्ले या आसपास बाहर से आकर रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी निकटतम थाना या पुलिस को अवश्य दें, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखकर इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प...