ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब के लिए मांगे रुपये: नहीं देने पर मजदूर से मारपीट कर की लूट, नगदी और मोबाइल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक से शराब पीने के लिए रुपये मांगकर मारपीट और लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और छीनी गई रकम में से 400 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राजेश खण्डेल (27 वर्ष), निवासी रतन महका, ने 20 जून को चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 जून की रात करीब 8:30 बजे वह खरसिया से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। गोपी महका स्थित पैठू तालाब के पास गांव के लल्ला उर्फ ललित राठौर और चन्द्रशेखर खण्डेल ने उसे रास्ते में रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। राजेश के रुपये देने से इनकार करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसके पास रखे एक हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 306/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसका विस्तृत बयान दर्ज किया। चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर छीनी गई रकम में से 200-200 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने लल्ला उर्फ ललित राठौर (32 वर्ष), निवासी गोपी महका और चन्द्रशेखर खण्डेल (31 वर्ष), निवासी रतन महका को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण बांधव, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी तथा आरक्षक कीर्ति सिदार एवं साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!