ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जांजगीर-चांपा में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े युवक की गिरफ्तारी: पाकिस्तान समर्थित संपर्कों की जांच तेज; किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान अकलतरा से पकड़ा गया पंजाब निवासी युवक, मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच जारी!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अकलतरा से पंजाब निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित संदिग्ध तत्वों के संपर्क में था और उसके मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान अकलतरा के मिनीमाता चौक स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी सेवक सिंह (23 वर्ष) की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। संदेह के आधार पर उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क के कथित प्रमाण मिले। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 एवं 61(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में था और व्हाट्सएप, टेलीग्राम तथा इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए संवाद करता था। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी द्वारा संवेदनशील स्थानों, महत्वपूर्ण व्यक्तियों, वाहनों के नंबरों तथा फोटो-वीडियो जैसी जानकारियां साझा किए जाने के संकेत मिले हैं। आरोपी के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्ड, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल सामग्री मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने मोबाइल फोन को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, ताकि संपर्कों और गतिविधियों की विस्तृत पड़ताल की जा सके। पुलिस जांच में यह आशंका भी जताई गई है कि आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए जाने के बाद उसे विशेष लक्ष्यों पर हमले जैसे गंभीर आपराधिक कृत्यों में शामिल करने की योजना हो सकती थी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन पहलुओं की पुष्टि विस्तृत विवेचना और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही की जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और उसके संभावित सहयोगियों तथा संपर्क सूत्रों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और आरोपी की भूमिका को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प...