BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नारियल खरीद-बिक्री के विवाद में कैंची से हमला: पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मल्हार थाना क्षेत्र मे नारियल खरीद-बिक्री को लेकर हुए विवाद में कैंची से हमला कर दो लोगों को घायल करने वाले आरोपी को मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रूपचंद केवट ने चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मई 2026 को नारियल की खरीदी-बिक्री की बात को लेकर उसका ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी सैलून दुकान में रखी कैंची निकालकर रूपेश और उसके पिता मनहरण केवट पर हमला कर दिया, जिससे दोनों को चोटें आईं। प्रकरण में पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान घायल पक्ष को गंभीर चोटें आने की पुष्टि होने पर मामले में संबंधित धाराओं का विस्तार किया गया। इसके बाद आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास (23 वर्ष), पिता दिलहरण श्रीवास, निवासी मेला चौक, मल्हार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!