BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा; नगदी, मोबाइल और लग्जरी गाड़ियों सहित लाखों का सामान जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से नगदी, मोबाइल फोन और चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जुए की सूचना पर एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से कुल ₹84,400 नगद, 13 मोबाइल फोन और 4 चार पहिया वाहन बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹45,84,400 बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय, सागर मंगेशकर, नितेश चंद शर्मा, दुर्गेश सारथी, अखिलेश त्रिवेदी, अमन धर, आशीष खूंटे, रोशन सोनी और सृजन शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा, ग्लांजा, बीएमडब्ल्यू X1 और थार जैसी गाड़ियां भी जब्त की हैं। पुलिस का कहना है कि जुए और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!