BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रास्ते में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला: युवक घायल…आरोपी के मानसिक रूप से असामान्य होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरी में रास्ते में खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे एक युवक ने विवाद के दौरान चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अमेरी निवासी आरोपी सत्य प्रकाश सुनहरे रास्ते में खड़े होकर लोगों से गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रमेश गेंदले के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घरेलू उपयोग में आने वाले चाकू से रमेश गेंदले पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी स्वयं भी गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ के दौरान आरोपी का व्यवहार असामान्य पाया गया और वह सामान्य तरीके से जवाब नहीं दे रहा था। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस को उसके खिलाफ कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड प्राप्त नहीं हुआ है। सकरी पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 588/2026 के तहत धारा 108 एवं 296 बीएनएस में अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति के संबंध में भी आवश्यक जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प...