बिलासपुर; एजुकेशन हब बाल वाटिका की अनूठी पहल: रामा ग्रीन सिटी में भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित; बच्चों ने शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियों में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया पुरस्कृत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रामा ग्रीन सिटी में एजुकेशन हब बाल वाटिका द्वारा भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। संस्था के फाउंडर डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि एजुकेशन हब बाल वाटिका में वर्तमान में बच्चों के लिए 2 से 3 दिनों की निःशुल्क डेमो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य अभिभावकों और विद्यार्थियों को संस्था की शिक्षण पद्धति, सुविधाओं तथा गतिविधियों से परिचित कराना है, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के वातावरण को करीब से समझ सकें। उन्होंने कहा कि संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां केवल पाठ्य शिक्षा ही नहीं, बल्कि रचनात्मक, व्यवहारिक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट डायरेक्टर दुष्यंत सिंह ठाकुर, हेड प्रिंसिपल अरोड़ा मैम, रिया मैडम, आंचल मैडम, दीपक सर, करन सर, मनीष सर, निखिल सर, पियूष सर एवं पायल मैडम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, रामा ग्रीन सिटी परिवार का भी आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने एजुकेशन हब बाल वाटिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
