BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने की खुदकुशी: मायके में टॉयलेट में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा– “अपनी मर्जी से कर रही हूं”, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज तीसरे दिन एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय लक्ष्मी भैना ने मायके में बने टॉयलेट में खुदकुशी की। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने यह कदम अपनी मर्जी से उठाने की बात लिखी है और परिवार को दोषी न ठहराने की अपील की है। घटना अमाली गांव की है। लक्ष्मी की शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा के कोसा गांव निवासी दुआस भैना से हुई थी। 16 अप्रैल को विदाई के बाद मायके वाले उसे लेने ससुराल पहुंचे और रात को साथ लेकर वापस आए थे। 17 अप्रैल की सुबह वह घर के पीछे बने टॉयलेट गई, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। जब परिजन ढूंढते हुए वहां पहुंचे, तो लक्ष्मी को फांसी पर लटका पाया। उसे तुरंत कोटा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं, सिर्फ लिखा- “अपनी मर्जी से की है आत्महत्या, किसी को परेशान मत करना”……..

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान युवती के ससुराल वालों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों का कहना है कि लक्ष्मी सगाई के बाद से ही शादी को लेकर खुश नहीं थी। उसने अपने भाई से शादी न करने की भी बात कही थी, लेकिन समझाइश के बाद शादी संपन्न हुई। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!