BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर में दर्दनाक हादसा! ओवरलोडेड हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, पैर कटकर अलग…प्रशासन पर फूटा जनता का गुस्सा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर नगर के बेलसरी नाका मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में ओवरलोडेड हाईवा ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसका पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर और फिर बिलासपुर रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्हा निवासी सुभाष कुमार बंजारे किसी कार्य से तखतपुर आ रहे थे। जैसे ही वे बेलसरी नाका मोड़ के पास पहुंचे, तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ओवरलोडेड हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका बायां पैर कटकर अलग हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा। तखतपुर नगर में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक का बोर्ड तो लगा दिया है, लेकिन इसे लागू कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। दिनदहाड़े हाईवा और अन्य भारी वाहन बेरोकटोक नगर में दौड़ रहे हैं, जिससे सड़कें जर्जर हो रही हैं और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। नगरवासियों ने कई बार इस समस्या पर प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस हादसे के बाद भी नगर में हाईवा दौड़ते रहे, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!