ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गितारीपानी में जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मृतका की पहचान फूलमइत बाई (71 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने घर में अकेली रहती थीं। पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल को प्रार्थी सुखेश्वर राम ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बड़ी मां अपने घर में मृत अवस्था में पाई गईं। उनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे तथा पास में लकड़ी का डंडा पड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि गांव के ही छदनु राम (30 वर्ष) को अपने परिवार के सदस्यों के बार-बार बीमार होने पर मृतका पर जादू-टोना करने का संदेह था। इसी शक के चलते आरोपी ने 3 अप्रैल की रात को महिला के घर पहुंचकर लकड़ी के डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण चोटों के कारण हत्या होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, नरेंद्र मिंज, आरक्षक मुकेश पांडे एवं नगर सैनिक बलिराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!