BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के स्टील प्लांट में विस्फोट; फर्नेस ब्लास्ट में क्रेन ऑपरेटर फंसा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत निरतू-घुटकू स्थित फिल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में एक भीषण हादसा सामने आया है। यहां इंडक्शन फर्नेस में अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आकर ड्यूटी पर तैनात क्रेन ऑपरेटर गंभीर रूप से झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी 26 वर्षीय आशुतोष कुमार घटना के समय फर्नेस के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हुए ब्लास्ट से वे बुरी तरह प्रभावित हुए और उनका शरीर करीब 60 प्रतिशत तक जल गया। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मचारी को तत्काल बिलासपुर शहर के प्रताप चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़ों में धुआं जाने और सांस लेने में दिक्कत के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए रायपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी बुलाई गई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीन लोगों की मौत और बॉयलर ब्लास्ट जैसी अफवाहें भी फैलने लगीं, जिसे पुलिस प्रशासन और प्लांट प्रबंधन ने सिरे से खारिज किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हादसे में केवल एक ही कर्मचारी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि प्लांट का संबंधित हिस्सा ठेके पर संचालित था और घायल युवक ठेकेदार का स्टाफ है। फिलहाल, घायल की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है, वहीं पुलिस की टीम ने मौके का जायजा लेकर हादसे के तकनीकी कारणों की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!