BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रफ्तार का कहर: कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा हाईवे पर गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में कोयले से भरे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बेलतरा निवासी संदीप रजक (23 वर्ष) और प्रदीप रजक (20 वर्ष), पिता कुश कुमार रजक, शिवम मोटर्स में कार्यरत थे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार शाम दोनों भाई बाइक क्रमांक CG 10 BQ 6304 से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे बेलतरा स्थित पेट्रोल पंप के पास कोरबा की ओर से आ रहा कोयले से लदा ट्रेलर क्रमांक CG 12 BH 2296 अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान दोनों भाई ट्रेलर की चपेट में आ गए और भारी वाहन के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। बैकहो लोडर की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मधुलिका सिंह और डीएसपी नुपूर उपाध्याय भी घटनास्थल पहुंचीं और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रेलर की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। एक ही परिवार के दो कमाऊ बेटों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को मेहनती और जिम्मेदार बताते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त कदम उठाने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!