ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पैसे नहीं देने पर नाती ने वृद्ध नानी पर किया चाकू से हमला: गैर जमानतीय धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ पुलिस ने अपनी वृद्ध नानी के साथ मारपीट कर चाकू से हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, रामभांठा स्थित अंश होटल के पीछे रहने वाली 65 वर्षीय उषा यादव ने 16 जून को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका नाती विशाल यादव उर्फ बजरंग यादव, जो शराब पीने का आदी है, अक्सर उनसे पैसों की मांग कर विवाद करता था। शिकायत के मुताबिक, 16 जून की दोपहर करीब 1:30 बजे विशाल यादव ने उनसे पैसे मांगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर उसने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। विवाद के दौरान आरोपी ने चाकू से उनकी भुजा के पास वार कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 326/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत मामला कायम किया गया। चिकित्सीय परीक्षण और मुलाहिजा रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट की पुष्टि होने के बाद प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी विशाल यादव उर्फ बजरंग यादव (22 वर्ष), निवासी रामभांठा अंश होटल के पीछे, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का संदेश वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर है तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!