ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; राउत बाजार में चली चाकू, छात्र पर जानलेवा हमला..सीपत थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस !

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राउत बाजार में बदमाश युवकों ने मिलकर छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे छात्र को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सीपत पुलिस ने बताया कि ग्राम गुड़ी छुहियापारा निवासी नमन लोनिया कक्षा 11 वी में पढ़ाई करता है। 3 दिसंबर को गांव में राउत बाजार महोत्सव कार्यक्रम था। जिसमे नमन अपने दोस्तों के साथ राउत बाजार देखने बस स्टैंड के पास गया था। रात 8.15 ग्राम सीपत के शिवम वर्मा, विमल वर्मा अपने साथियों के साथ बस स्टैंड के पास खड़े थे। बाजार के आगे शिशु मंदिर स्कूल के सामने नमन को देखकर शिवम, विमल ने गाली गलौज की। पीड़ित ने गाली देने से मना किया तो शिवम वर्मा ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने जेब से चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे कमर के उपर पेट में व भुजा के पास गंभीर चोटें आई है। विमल व अन्य आरोपियों ने हाथ मुक्का से मारपीट की।

दो माह पूर्व भी हुआ था विवाद……..

पीड़ित नमन ने पुलिस को बताया कि दो माह पूर्व पड़ोस में रहने वाला संगीत विश्वकर्मा के साथ ग्राम सीपत के शिवम वर्मा व उसके साथियों ने मिलकर मारपीट की थी। तब नमन ने बीच-बचाव किया था। फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद भी आरोपी शिवम रंजिश रखता था।

योजना बनाकर किया हमला……

पीड़ित नमन के बड़े पिता संतोष लोनिया का आरोप है कि राउत बाजार देखने के बाद घर लौट रहा था। तभी कुछ दूर जाने के बाद अंधेरा में विमल वर्मा, शिवम वर्मा, गुड़ी के माता चौरा के पास रहने वाला रिंकू उर्फ दिगंबर साहू व अन्य युवकों ने योजना बनाकर पहले से खड़े थे। फिर सभी ने रास्ता रोककर जानलेवा हमला कर दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!