BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चकरभाठा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई: रात में स्कूटी सवार से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, बरामद हुई स्कूटी, नकदी और चाकू!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने लूटपाट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुनील यादव ग्राम सेंवार का निवासी है और सिरगिट्टी स्थित नर्मदा कोल्ड ड्रिंक में हाउसकीपिंग का कार्य करता है। उसने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 10 ईडी 9432 से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारकर सड़क पर गिरा दिया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पास रखे 395 रुपये तथा स्कूटी लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए चकरभाठा पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पतासाजी के दौरान आरोपियों की पहचान सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा निवासी प्रकाश यादव उर्फ रवि यादव (20 वर्ष), रोहन दास (21 वर्ष) तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, लूटी गई 395 रुपये की नकदी और प्लेजर मोपेड बरामद कर जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश यादव उर्फ रवि यादव पिता गंगाराम यादव तथा रोहन दास पिता रामदास, दोनों निवासी नयापारा, सिरगिट्टी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!