BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर बिल्हा पुलिस का शिकंजा: क्रेशर में चलने वाले ट्रक चालकों से करता था वसूली, शासन-प्रशासन को भी देता था खुली चुनौती, अवैध उगाही और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा पुलिस ने अवैध उगाही, मारपीट और क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ क्रेशर में चलने वाले ट्रक चालकों से जबरन वसूली करता था और पैसे नहीं देने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा निवासी महेश शर्मा (47 वर्ष) ने 17 जून 2026 को थाना बिल्हा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 16 जून की दोपहर करीब 3 बजे ग्राम पंचायत दुर्गडीह में सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे, उसका भाई दिलेश घृतलहरे तथा उनके साथी सोना कोसले, नारायण रात्रे, सुनील अनंत सहित अन्य लोगों ने क्रेशर में कार्यरत ट्रक चालकों से शराब पीने के नाम पर अवैध रूप से पैसों की मांग की। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर ट्रक चालक पुन्नू यादव और मोनू राजपाल के साथ मारपीट की गई तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने क्रेशर संचालकों के नाम संदेश देते हुए कहा कि जब तक पैसे नहीं दिए जाएंगे, तब तक वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। शिकायत के मुताबिक आरोपी ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोकते थे और रॉयल्टी की जांच के नाम पर अवैध वसूली करते थे। इतना ही नहीं, वे खुलेआम यह कहते थे कि शासन-प्रशासन उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता और क्रेशर में चलने वाले वाहनों को उन्हें रॉयल्टी देनी ही पड़ेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे (44 वर्ष), निवासी कनेरी, थाना चकरभाठा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध उगाही और मारपीट की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126, 296, 115(2), 351(3), 119(1) एवं 191(2) के तहत कार्रवाई करते हुए 18 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की हैं। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आसपास के गांवों में शांति का माहौल बना है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, अनिल बंजारे तथा आरक्षक अर्जुन जांगड़े और संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...