BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार: बुधवारीपारा में घर से चल रहा था अवैध कारोबार; 30 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 2,400 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान 17 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि रतनपुर के बुधवारीपारा निवासी बलदाऊ प्रसाद यादव (37 वर्ष) अपने घर में भारी मात्रा में देशी शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 5.400 लीटर) बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 2,400 रुपये है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, आरक्षक धनराज कुम्भकार एवं आरक्षक आकाश डोंगरे की विशेष भूमिका रही। रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...