BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी, धारदार तलवार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार लोहे की तलवार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 16 जून 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान आरक्षक वीरेंद्र साहू और रंजीत खांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि चांटीडीह क्षेत्र में एक युवक हाथ में तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाहीद शेख उर्फ चिढ़ढ़ा (20 वर्ष) निवासी पठान मोहल्ला, नगीना मस्जिद के पास, चांटीडीह, थाना सरकंडा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे 16 जून को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...