BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश..राजस्व त्रुटि, अवैध कब्जा, किसान सम्मान निधि और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और शहरवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कलेक्टर ने एक-एक आवेदक से मुलाकात कर उनके आवेदन लिए और संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच व नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में व्यक्तिगत और सामुदायिक हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण आवेदन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे तथा जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे और उन्होंने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। बोदरी तहसील के ग्राम बोडसरा निवासी छात्र दीपेश कुमार ने राजस्व रिकॉर्ड में नाम की त्रुटि सुधार की मांग रखी। पुराने मिसल अभिलेख में नाम की गलती के कारण उसका जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे उसकी उच्च शिक्षा प्रभावित हो रही है। कलेक्टर ने प्रकरण को एसडीओ बिल्हा को सौंपते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शासकीय तालाब तक पहुंचने वाले निस्तारी मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम तेंदुवा निवासी सुखराम यादव ने रास्ते पर मकान निर्माण कर लिया है, जिससे तालाब तक आवागमन बाधित हो गया है। कलेक्टर ने एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नहरपारा लिटिया के कैलाश प्रसाद साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने मामले की जांच उप संचालक कृषि को सौंपते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। शहर के वार्ड क्रमांक 36 बसंत भाई पटेल नगर के रहवासियों ने सीसी रोड, नाली, बिजली पोल और पानी पाइपलाइन की मांग को लेकर आवेदन दिया। वार्डवासियों ने बताया कि कच्ची सड़क के कारण जलभराव और गंदगी की स्थिति बन जाती है, जिससे स्कूली बच्चों और आमजन को परेशानी होती है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सकरी तहसील के ग्राम पंचायत कोपरा के ग्रामीणों ने प्रस्तावित तालाब निर्माण की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ग्राम सभा से स्वीकृत खसरा नंबर 81 और 82 की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा खेती शुरू किए जाने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर तालाब निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीओ तखतपुर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व अभिलेखों में नाम सुधार, जाति प्रमाण पत्र जारी करने, आर्थिक सहायता, किसान सम्मान निधि, बैंक बकाया, जप्त सामान वापसी और आवास ऋण संबंधी शिकायतें भी प्राप्त हुईं। कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...