ChhattisgarhRaftaar News Cg

पत्नी के मायके जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम: पिता समेत दो मासूम बच्चों के शव घर में मिले, जांजगीर-चांपा में सनसनी, कीटनाशक जहर का सेवन कर किया आत्महत्या!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में कीटनाशक जहर का सेवन कर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। बताया गया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व रमेश का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। मंगलवार, 16 जून को रमेश अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, लेकिन पत्नी द्वारा लौटने से इनकार करने पर वह अकेले घर वापस आ गया। बुधवार सुबह करीब 8 बजे मृतक के पिता परदेसी राम पटेल धान कुटवाने ग्राम कटनाई गए हुए थे। इसी बीच लगभग 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र और दोनों नाती घर में मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। घर पहुंचने पर उन्होंने रमेश कुमार पटेल और दोनों बच्चों को मृत पाया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पहुंचीं और जांच की कमान संभाली। सीएसपी खापर्डे ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी संभावित पहलुओं पर जांच के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की सहायता से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कीटनाशक जहर सेवन कर आत्महत्या किए जाने की आशंका सामने आई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...