ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रेत कारोबार का विवाद बना खूनी संघर्ष: भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की जिंदा जलकर मौत, तीन गंभीर घायल!

कोरिया: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। सोनहत तहसील के ग्राम कटगोड़ी में हुई सनसनीखेज वारदात में फॉर्च्यूनर सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जलकर मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि भरत सिंह अपने साथियों के साथ नवगई गांव पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने एक टिपर वाहन से उनकी फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर के दरवाजे जाम हो गए थे, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके। जान बचाने के लिए उन्होंने वाहन के शीशे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। घटना में भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) भी देर रात घटनास्थल पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

चार आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी……..

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

रेत उत्खनन के विवाद से जुड़ा मामला….

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक भरत सिंह और आरोपी पक्ष के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर भी दोनों पक्षों के बीच झड़प होने की सूचना पुलिस को मिली थी। देर रात यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा।

राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू……….

घटना के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि रेत कारोबार को लेकर प्रदेश में लगातार हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज घटना ने कोरिया जिले सहित पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अवैध रेत कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना...