मामूली विवाद पर महिला की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार…….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दातून तोड़ने के मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक महिला की मौत हो गई। मामला ग्राम बोरीद का है, जहां प्रार्थी रूपराम बघेल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी राधाबाई बघेल (52 वर्ष) का पड़ोसी महिला हेमा भारती (27 वर्ष) से दातून तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हेमा भारती ने राधाबाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण राधाबाई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत मारपीट के चलते हुई है। पुलिस ने आरोपी हेमा भारती, पति पारस भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
