ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कांटा मशीन में हेराफेरी कर 19.75 टन कोयले का गबन: महावीर कोलवासरी में लाखों रुपये की गड़बड़ी का खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) महावीर कोलवासरी में कांटा मशीन के जरिए कोयले की तौल में हेराफेरी कर लाखों रुपये के गबन के मामले में बलौदा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ईश्वरी प्रसाद पटेल (30 वर्ष), निवासी बस्ती पारा, ग्राम खोहा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महावीर कोलवासरी में कार्यरत राजकुमार मिश्रा ने 28 दिसंबर 2024 को थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर पहुंचे दो ट्रकों की तौल के दौरान अनियमितता की आशंका हुई। ड्यूटी पर तैनात गार्ड और कोल यार्ड सुपरवाइजर को ट्रकों में कोयले की मात्रा कम प्रतीत होने पर संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि नाइट शिफ्ट में तैनात ठेका कर्मचारी एवं कांटा बाबू ईश्वरी प्रसाद पटेल ने ट्रकों का वास्तविक वजन किए बिना अन्य वाहनों का ग्रॉस वजन दर्ज कर कांटा पर्ची जारी कर दी थी। इसके आधार पर दोनों ट्रकों को अनलोडिंग के लिए कोल यार्ड भेज दिया गया। अनलोडिंग के दौरान कोयले की मात्रा कम दिखाई देने पर दोनों वाहनों का दोबारा वजन कराया गया। पुनः तौल में एक ट्रक में 7.05 टन और दूसरे ट्रक में 12.70 टन कोयला कम पाया गया। इस तरह कुल 19.75 टन कोयले की कमी सामने आई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई। मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 02/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। 15 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम खोहा में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस गड़बड़ी में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...