BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गणेश नगर की गली में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका, सिरगिट्टी पुलिस की जांच तेज, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 46 स्थित नयापारा गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गली के बीच शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची सिरगिट्टी थाना पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहल्ले में रहने वाले इरफान बघीरा (26 वर्ष), पिता शेख खलील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने गली के बीच युवक का शव पड़ा देखा। शव से काफी मात्रा में खून बहा हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर बरामद किए हैं। प्रारंभिक आशंका है कि अज्ञात हमलावरों ने इन्हीं भारी पत्थरों से युवक के कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर उसकी हत्या की है। घटना देर रात की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा मृतक के परिजनों, दोस्तों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उसकी गतिविधियों और संभावित विवादों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय युवक किसके साथ था तथा हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य वजह तो नहीं है। फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...