BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सूने मकान में चोरी के बाद लगाई आग: लाखों के जेवरात पार; इलाज के लिए बाहर गई महिला के घर को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के जय हिंद नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी के बाद आरोपियों ने मकान में आग भी लगा दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जय हिंद नगर निवासी अनिता राजपूत (50 वर्ष) उपचार के सिलसिले में शहर से बाहर गई हुई थीं। उनके घर पर ताला लगा था। इसी दौरान 9 जून को पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठते देखा। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले के लोगों ने मकान में दूसरा ताला लगवा दिया। रविवार को जब अनिता राजपूत वापस घर पहुंचीं और घर का निरीक्षण किया तो चोरी का खुलासा हुआ। घर के भीतर रखी आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था तथा उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी में लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरी और आगजनी के बीच संबंधों की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने सबूत मिटाने या अधिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से आग लगाई हो सकती है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...