BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सकरी पुलिस ने घंटों में सुलझाई चोरी की वारदात: डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से मिली सफलता, चोरी गए सोने-चांदी के जेवर किए गए जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए करीब 60 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई में डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस के अनुसार थाना सकरी क्षेत्र के साईं नगर उस्लापुर निवासी नीता बघेल ने 13 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कृष्णा अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। 12 जून की रात ड्यूटी पर जाने से पहले उन्होंने अपने घर में ताला लगाया था। अगले दिन सुबह घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी गायब थी। चोरी गए सामान में एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी के कमरबंद, एक जोड़ी सोने के कान के जेवर, एक सोने की फुल्ली तथा करीब एक हजार रुपये नकद शामिल थे। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कराया। जांच के दौरान पुलिस डॉग ने घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस को सीधे साईं नगर उस्लापुर स्थित संदिग्धों के ठिकाने तक पहुंचाया। पूछताछ में पहले दोनों संदिग्ध पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास चतुर्वेदी (24 वर्ष) निवासी धर्मपुरा, जिला मुंगेली एवं वर्तमान निवासी साईं नगर उस्लापुर तथा अमन टंडन (20 वर्ष) निवासी बैगाकापा, जिला मुंगेली एवं वर्तमान निवासी साईं नगर उस्लापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सभी सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं। सकरी पुलिस की तत्परता से अपराध दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का माल बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस अधिकारियों ने इस सफलता का श्रेय सकरी पुलिस टीम, एफएसएल टीम तथा डॉग स्क्वॉड के डॉग मास्टर राम मिलन सिंह को दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...