BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; लापता बुजुर्ग की पेड़ में लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबी खोंधरा जंगल में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की सड़ी-गली लाश पेड़ से लटकी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सौखी लाल बंजारे, उम्र 62 वर्ष, निवासी उच्चभट्टी थाना सीपत के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सौखी लाल बंजारे बीते 19 मई 2026 से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने 28 मई को सीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच रविवार को कोरबी खोंधरा जंगल क्षेत्र में पेड़ से लटकी एक लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल गया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। रतनपुर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; प्रेमिका से मुलाकात के कुछ देर बाद बाड़ी में मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका..क्या प्रेम प्र... बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी; डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती गैसीफायर भट्ठी में लगाई छलांग, द... बिलासपुर का पेंडलवार हॉस्पिटल फिर विवादों में; डिलीवरी ऑपरेशन में महिला के पेट में छोड़ दिए सिलाई के... सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई... जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जा... सुरक्षित खदान की नई सोच: अब मशीनों से नहीं, मजबूत 'माइंड से तय होगी सेफ्टी'..SECL मुख्यालय में 'माइन... सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार... रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता...