ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

10.44 लाख की लूट का खुलासा, दुकान में कम करने वाला नाबालिग  निकला मास्टरमाइंड…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) चौकी नैला क्षेत्र में तेल व्यापारी से 10 लाख 44 हजार रुपए की लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड व्यापारी की दुकान में काम करने वाला नाबालिग निकला। नाबालिग ने 17 दिन पहले पूरी साजिश रची और अपने साथियों को इंस्टाग्राम पर “थम” का इशारा देकर लूट को अंजाम दिलाया। तेल व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल 6 सितंबर की रात स्कूटी से रकम लेकर घर लौट रहे थे। तभी कुबेरपारा के पास नकाबपोश बदमाशों ने चाकू दिखाकर बैग लूट लिया और फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज और लगातार पूछताछ में खुलासा हुआ कि दुकान में काम करने वाला नाबालिग ही असली मास्टरमाइंड है। उसने बताया कि वारदात की रात उसने इंस्टाग्राम पर अपने साथी नितेश पंडित (21) को “थम” का इशारा किया। इसके बाद नितेश और मुकेश सूर्यवंशी (19) ने लूट को अंजाम दिया। वारदात के बाद चारों आरोपी अमोरा पहुंचे और 10.44 लाख रुपए को गड्डा खोदकर जमीन में गाड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि नितेश पंडित, मुकेश सूर्यवंशी और चंदन सूर्यवंशी ने 18 जुलाई को बोड़सरा स्थित शराब दुकान में ताला तोड़कर और दीवार उखाड़कर 2.40 लाख रुपए की डकैती भी की थी। इसमें से 66 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि नाबालिग ने व्यापारी को अकेला देखकर इंस्टाग्राम के जरिए अपने साथियों को सिग्नल दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन में गाड़े गए पूरे 10.44 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। कोर्ट के आदेश पर मास्टरमाइंड नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह और दोनों युवकों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं, चंदन सूर्यवंशी अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!