BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चाय दुकान संचालक के घर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में चाय दुकान संचालक के किराये के मकान में हुई 40 हजार रुपए की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में आरोपी गणेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ मिला और बैग में रखे 40 हजार रुपए गायब थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध की तलाश तेज की। तलाश के दौरान 19 नवंबर को नूतन चौक में एक युवक संदिग्ध रूप से खर्च करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जहां उसने अपना नाम गणेश यादव बताया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी से खर्च किए गए पैसों में से 1500 रुपए की राशि भी बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...