ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; अवैध कनेक्शन दिलाने चढ़ाया बिजली खंभे पर, करंट से युवक की मौत..आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभट्ठी में पिछले वर्ष हुए करंट हादसे के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह हादसा जुलाई 2024 में हुआ था, जब 24 वर्षीय युवक की मौत बिजली के खंभे पर चढ़ते समय करंट लगने से हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सतीश सूर्यवंशी (24 वर्ष) निवासी ग्राम उच्चभट्ठी को बिजली का कार्य करने का अनुभव नहीं था। इसके बावजूद गांव के ही कैलाश सूर्यवंशी (35 वर्ष) ने उसे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के अवैध कनेक्शन लेने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया। खंभे में करंट प्रवाहित होने से सतीश बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए पीएचसी सीपत ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान गवाहों और परिजनों के बयान, घटना स्थल निरीक्षण एवं विद्युत विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी की लापरवाही और दबाव के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी कैलाश सूर्यवंशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) एवं विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत अपराध दर्ज किया। गंभीर मामले को देखते हुए सीपत पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहाँ उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 2 सितंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...