ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा..दोनों की दर्दनाक मौत; चालक फरार, ट्रेलर जब्त!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के जीई रोड स्थित चरोदा मिडिल कट के पास हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बारे में पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे एक ट्रेलर में सरिया लोड था। ट्रेलर जैसे ही चरोदा मिडिल कट के पास पहुंचा, वहां उसने एक स्प्लेंडर पल्स बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक 18 वर्षीय मोनिस की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं 14 वर्षीय सुहान को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना शहपुर के ग्राम अदमपुर के निवासी थे। दोनों वर्तमान में दुर्ग के सेक्टर-6 स्थित जामा मस्जिद क्षेत्र में रहकर कपड़ों की फेरी कर जीवन यापन कर रहे थे। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...