BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने वाला 5 हजार का ईनामी आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, तीन माह से फरार था आरोपी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को सरकंडा पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोनी थाना क्षेत्र के पौसरा निवासी 26 वर्षीय अजय कुमार बघेल पिछले चार वर्षों से उससे संपर्क में था और शादी का वादा करता रहा। आरोप है कि 4 नवंबर 2024 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह शादी का आश्वासन देकर जून 2025 तक उसका लगातार शोषण करता रहा। शिकायत में यह भी बताया गया कि अप्रैल 2025 में युवती गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में आरोपी और उसके परिजनों ने सामाजिक स्तर पर शादी का आश्वासन भी दिया, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और संपर्क समाप्त कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 383/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नागपुर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उप निरीक्षक अमृत लाल साहू, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरावी तथा आरक्षक रमेश देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...