Raftaar News Cg

एनटीपीसी सीपत ने वृक्षारोपण कर मनाया डॉ.अंबेडकर जयंती…! बेहतर कार्य करने वाले संविदा श्रमिक हुए पुरस्कृत……?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) भारत रत्न डॉ.भीम राव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती समारोह का आयोजन एनटीपीसी सीपत में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। तत्पश्चात वृक्षारोपण किया गया। उपस्थिति अतिथियों एवं एनटीपीसी सीपत में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के द्वारा डॉ.अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पठन कराया गया तथा कार्यक्रम में ही बेहतर कार्य करने वाले संविदा श्रमिकों को उपहार भेंट कर पुरस्कृत किया गया वहीं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) स्नेहशीष बनर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ.अंबेडकर के जीवन पर विचार-विमर्श किया और सभी से अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि दलितों और आदिवासियों की सुरक्षा के लिए डॉ.अंबेडकर का योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि डॉ.अंबेडकर को हमेशा एक महान ज्ञानी व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है और उन्होंने दलित और कमजोर समाज के लाभ के लिए विभिन्न कानून बनाए। इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों एवं श्रमिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...