ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला गिरोह बेनकाब..10 आरोपी गिरफ्तार; परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) बालको थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर बालको पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर नाबालिग को अश्लील सामग्री के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
NEET विवाद की गूंज: 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्ती... बिलासपुर; एयू में कार्यपरिषद की बैठक के बाहर छात्रों का हंगामा..सदस्यों को पिछले गेट से जाना पड़ा, क... बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला... कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित..मजगांव में भी मिला मरीज, चारों को... बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोन... एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान....