BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: गांजा और अवैध शराब के साथ महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 हजार से अधिक का सामान जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, अवैध शराब और बिक्री की नकदी सहित 24 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रतनपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने 9 जून को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बिरगहनी निवासी जयराम गंधर्व (50 वर्ष) के घर पर छापेमारी की गई, जहां से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसी प्रकार ग्राम लखराम निवासी देवकुमार उर्फ देवा भारद्वाज (48 वर्ष) के घर से 100 पाव देशी प्लेन शराब (करीब 18 लीटर) तथा 2 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 9,600 रुपये आंकी गई है। पुलिस को मिली एक अन्य सूचना पर ग्राम कलमीटार स्थित दुर्गा मंदिर के पास घेराबंदी कर गीता बाई बंजारे (39 वर्ष) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 310 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये है, तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 270 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी विष्णु यादव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...