BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 550 कैमरों की नजर में पूरा बिलासपुर शहर, तेज रफ्तार पड़ेगी भारी; पांच महीने में 14,372 चालान, लापरवाह चालकों के लाइसेंस निलंबन की तैयारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। शहर में लगे 550 से अधिक अत्याधुनिक कैमरों और हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहनों की मदद से नियम तोड़ने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी से मई 2026 के बीच तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के 14,372 मामलों में कार्रवाई की गई है। इनमें निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार पर वाहन चलाने के 4,809 प्रकरण तथा जल्दबाजी और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के 9,567 प्रकरण शामिल हैं। सभी वाहन चालकों को ऑनलाइन नोटिस भेजकर चालान की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाना और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग शामिल हैं। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों और गलियों में लगे एएनपीआर कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्पीड राडार गन और इंटरसेप्टर वाहनों से कार्रवाई की जा रही है।

स्टंट और रीलबाजी पर भी शिकंजा…..

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट करने, रील बनाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ न केवल चालानी कार्रवाई होगी, बल्कि उनके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन और निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों को न्यायालय भेजा जा रहा है, जहां अधिकतम दंड दिलाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सड़क को स्टंट या रील बनाने का मंच न बनाएं। थोड़ी सी लापरवाही आपकी और दूसरों की जान पर भारी पड़ सकती है। सुरक्षित ड्राइविंग ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...