ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खौफनाक हत्या, बहन को भगाने के शक में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी फरार……

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर जिले से मेहमानी करने आए एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना धौरपुर थाना क्षेत्र के जटासेमर गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि मृतक ने उसकी बहन को भगाने में अपने दोस्त की मदद की है। विवाद के बाद आरोपी ने युवक पर टांगी से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के ग्राम अंबा पकरी निवासी रतनू कोरवा 28 वर्ष तीन दिन पहले अपने एक साथी के साथ जटासेमर गांव में मेहमानी करने आया था। इसी दौरान रतनू के दोस्त ने गांव की एक लड़की को दो दिन पहले भगा लिया। लड़की के भाई मोहर साय को शक हुआ कि रतनू ने बहन को भगाने में अपने दोस्त की मदद की है। रविवार की रात सभी लोग एक घर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान मोहर साय वहां पहुंचा और रतनू कोरवा से विवाद करने लगा। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और मोहर साय ने टांगी उठाकर रतनू पर हमला कर दिया। सिर पर कई वार किए जाने से रतनू गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मोहर साय मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही धौरपुर थाना प्रभारी अश्वनी दीवान पुलिस टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...