ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या; धारदार हथियार से हमला..आरोपी फरार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फूलेता चौक की है। महिला अपने घर में अकेली रहती थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान शांति बाई यादव (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चना-मुर्रा बेचकर अपना जीवन यापन करती थीं। घटना का पता तब चला जब उनका भतीजा उन्हें एक शादी समारोह में ले जाने के लिए उनके घर पहुंचा। भतीजा जब घर के अंदर गया तो उसने अपनी बुआ को जमीन पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ पाया। यह दृश्य देखकर उसने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया, जो आसपास के क्षेत्र में सुराग तलाशने में जुटा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्पष्टता आने की संभावना है। एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जयसवाल ने बताया कि फूलेता चौक में बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या की है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो... बिलासपुर में अवैध संबंध के शक में फल कारोबारी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत; रायपुर से दबोचा गय... निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल!