BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शनिचरी बाजार की सब्जी मंडी में भीषण आग: 15 दुकानें जलकर खाक, दमकल की कड़ी मशक्कत से टला बड़ा हादसा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर के प्रसिद्ध शनिचरी बाजार स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात भीषण आग लगने से करीब 14 से 15 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगजनी की इस घटना में मुख्य रूप से आलू और प्याज की दुकानें प्रभावित हुई हैं। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शटर में दौड़ रहा था करंट, शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान……

दुकानदारों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच दुकानें बंद करते समय कई दुकानों के लोहे के शटर में करंट महसूस किया गया। इसकी सूचना तत्काल पास स्थित विद्युत विभाग कार्यालय को दी गई। शिकायत मिलने पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थायी समाधान करने के बजाय बाजार की बिजली आपूर्ति बंद कर अगले दिन सुधार कार्य करने की बात कहकर लौट गए।

रात दो बजे भड़की आग……

दुकानदारों का आरोप है कि विद्युत समस्या का समाधान नहीं किए जाने के कुछ घंटों बाद रात करीब 2 बजे अचानक उन्हीं दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक दर्जन से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग से दुकानों में रखा आलू, प्याज समेत अन्य सामान पूरी तरह जल गया।

दमकल और पुलिस ने पाया काबू……

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग को फैलने से रोक लिए जाने के कारण आसपास की अन्य दुकानों को बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जांच के बाद ही स्पष्ट होगी वजह……

दुकानदारों ने आग के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...