BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर से उठी अनोखी पहल: मुस्लिम समाज ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुस्लिम समाज की ओर से एक अनोखी पहल सामने आई है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर गौमाता को “राष्ट्रमाता” घोषित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में संसद का विशेष सत्र बुलाकर आवश्यक निर्णय लेने की अपील भी की गई है। मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि गाय केवल हिंदू समाज की आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि सेवा, करुणा और पालन-पोषण का प्रतीक होने के कारण सभी धर्मों के लोगों के लिए सम्मान की पात्र है। उनका मानना है कि गौमाता को माता का दर्जा प्राप्त है, इसलिए उसे राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए। समाज के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि देशभर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर सभी नागरिकों को एकजुट होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उनके अनुसार गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलने से सामाजिक सद्भाव को मजबूती मिलेगी तथा गौवंश से जुड़े विवादों में भी कमी आएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता नूरुल हुदा, मोहम्मद युसुफ खान और शाहरुख अली प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने कहा कि यदि मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आगामी दिनों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही देशभर में जनजागरण कार्यक्रम और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। मुस्लिम समाज ने हिंदू संगठनों और गौसेवा से जुड़े लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। अब इस मांग पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...