ChhattisgarhRaftaar News Cg

खैरागढ़ में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला, पुलिस जाँच में जुटी है!

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। छुईखदान थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव ने अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना खैरागढ़ के दाऊचौरा स्थित उनके घर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रात में परिवार के सदस्य एक कमरे में सो रहे थे, जबकि प्रधान आरक्षक शीतल यादव हॉल में सोए हुए थे। शुक्रवार तड़के उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने पति को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...