ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

झपटमार गिरोह का भंडाफोड़: CCTV और साइबर तकनीक से खुला झपटमारी कांड, लूटे गए मोबाइल बरामद, 5 आरोपी और 2 नाबालिग पकड़े गए!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) सायबर और बलौदा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रास्ता रोककर मोबाइल और नकदी लूटने वाले झपटमार गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए पांच मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और 1,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मोहरियामुड़ा निवासी विरेंद्र कुमार 28 मई को फसल कटाई के कार्य से नैला आया था। रात करीब 11 बजे वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। पहरिया के आगे तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और झपटमारी कर बैग में रखे तीन मोबाइल फोन तथा 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। आरोपियों का पीछा करने के दौरान प्रार्थी और उसका साथी बाइक से गिरकर घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बलवेदव सूर्या और पंकज यादव निवासी नैला क्षेत्र, जबकि लखन कंवर, राकेश यादव एवं दुर्गेश सिंह कोरबा जिले के निवासी हैं। कार्रवाई में सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित सायबर और बलौदा पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...