ChhattisgarhRaftaar News Cg

लापरवाही बनी मासूम की मौत की वजह, खुले सेप्टिक टैंक में गिरकर 5 साल की बच्ची की जान गई…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के मोवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मकान मालिक की गंभीर लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सेप्टिक टैंक की सफाई के बाद गड्ढा खुला छोड़ दिया गया, जिसमें गिरने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मकान में करीब एक सप्ताह पहले सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए गड्ढा खुदवाया गया था। सफाई का काम पूरा हो जाने के बावजूद गड्ढे को न तो ढंका गया और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई। हादसे के दिन बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी वह खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिर गई। जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्ची के सेप्टिक टैंक में गिरने की जानकारी मिली। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोवा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...