BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में 6 जून को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर; कैंसर जागरूकता की पहल: जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच एवं परामर्श, स्तन, गर्भाशय और मुख कैंसर की होगी जाँच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय बिलासपुर में 6 जून को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला अस्पताल परिसर में लगेगा, जहां नागरिकों को निःशुल्क जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा मिलेगी। शिविर में विशेष रूप से स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर और मुख कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। अनुभवी कैंसर विशेषज्ञों की टीम जांच के साथ रोग के शुरुआती लक्षणों, जोखिम कारकों, बचाव के उपायों और आवश्यक उपचार संबंधी जानकारी भी देगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। नियमित जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह से बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है तथा कई मामलों में मरीज का जीवन भी बचाया जा सकता है। विशेष रूप से महिलाओं और तंबाकू सेवन करने वाले लोगों के लिए यह जांच बेहद महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से शिविर का लाभ उठाने और अपने साथ परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराने की अपील की है। यह शिविर बालको मेडिकल सेंटर एवं जिला स्वास्थ्य समिति, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कैंसर की शीघ्र पहचान को बढ़ावा देना और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...